भागलपुर, सितम्बर 16 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेन्द्र की रिपोर्ट अररिया। अररिया कॉलेज, अररिया में बुधवार को कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. रामदयाल पासवान ने नए परीक्षा नियंत्रक एवं उप-परीक्षा नियंत्रकों की नियुक्ति की। प्राचार्य ने डॉ. बृजकिशोर को कॉलेज का नया परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया। वहीं डॉ. राजेश मोहन, डॉ. शम्स परवेज एवं डॉ. अंजलि कुमारी को उप-परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. रामदयाल पासवान ने नवनियुक्त परीक्षा नियंत्रक एवं उप-परीक्षा नियंत्रकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई टीम परीक्षा संबंधी कार्यों को पूरी पारदर्शिता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करेगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: अररिया कॉलेज अररिया में डॉ. बृजकिशोर बने नए परीक्ष...