भागलपुर, सितम्बर 7 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट सिमराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुंरनदाहा गांव में बच्चों के बीच में विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में मां-बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में दोनों मां-बेटी का इलाज किया जा रहा है। जख्मी मां और बेटी पुंरनदाहा गांव निवासी बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...