Bhagalpur News: अररिया : अधिकारियों की टीम ने लिया जलजमाव की स्थिति का जायजा
भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: भरगामा (अररिया) प्रभात किरण की रिपोर्ट भरगामा से खजूरी बाजार होते हुए बनमनखी जाने वाली मुख्य सड़क में भटगांवा चौक के निकट सड़क पर जल जमाव की समस्या से राहगीरों और स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है । जलजमाव के कारण आवागमन में हो रही परेशानी का जायजा लेने शनिवार को अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। टीम में बीडीओ केशव कुमार राय, सीओ पूजा कुमारी, जिप सदस्य प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह बब्बन , प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष नवीन प्रसाद श्रीवास्तव सहित अन्य शामिल थे । इस दौरान अधिकारियों ने सड़क पर पहुंचकर जल जमाव की स्थिति का जायजा लिया और इससे उत्पन्न समस्या तथा निदान को लेकर स्थानीय लोगों से जानकारी ली। विदित हो कि शुक्रवार को इस सड़क पर जल जमाव की समस्या से परेशान स्थानीय ग्रामीणों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.