भागलपुर, अगस्त 3 -- Bhagalpur News: अररिया से चंदन कुमार अररिया, निज प्रतिनिधि। सावन की पहली सोमवारी पर जिले के विभिन्न शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बोल बम व हरहर महादेव के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान होता रहा। जलाभिषेक व पूजा अर्चना कर भक्तों ने बाबा भोले से सुख, शांति, समृद्धि व कोरोना से मुक्ति की कामना की। कई शिव भक्त तो दंड प्रणामी कर मंदिर पहुंचे थे। पहली सोमवारी को लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की आराधना कर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की है। इधर बाबा खड़गेश्वर नाथ मंदिर के साधक नानू बाबा ने बताया कि सोमवारी व्रत रखने व शिवलिंग पर जल चढ़ाने से घर में सुख समृद्धि आती है। यह भी पढ़ें- Araria News: हर-हर महादेव व बोल बम के जयघोष से गुंजायमान हुआ शिवालयसावन में व्रत रखने से मनोवांछित फल...