भागलपुर, जुलाई 6 -- Bhagalpur News: कुर्साकांटा, अररिया से अनिल झा की रिपोर्ट कुर्साकांटा पुलिस ने रविवार को लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या तीन के निकट झाड़ी में 50 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया। हालांकि कारोबारी भागने में सफल रहा है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या तीन स्टेशन जाने वाली सड़क मेंं झाड़ी में शराब छूपा कर रखा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई को लेकर बताए गए जगह पर पहुंच कर खोजबीन करने पर झाड़ी में अलग अलग गेलन से 50 लीटर देसी चुलाई बरामद किया गया। थानेदार ने बताया कि अज्ञात कारोबारी केविरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...