Bhagalpur News: अररिया: हत्ता चौक से मरिया बकर नदी तक नला निर्माण की मांग तेज
भागलपुर, जुलाई 10 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधिकुर्साकांटा हत्ता चौक पीडब्लूडी सड़क से मरिया बकरा नदी तक नाला नहीं रहने से थोड़ी सी बारिश में लोगों के दरवाजे और आंगन में पानी जमा होने लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। धनश्याम यादव, दिनकर यादव, पंकज यादव, परमानन्द यादव, मणि लाल ततमा, परमानन्द ततमा, बाखू ततमा, गुजाय यादव ने बताया कि नाला नहीं रहने के कारण बारशि के मौसम में उनलोगों के दरवाजे और आंगन में पानी जमा हो जाता है। आंगन से दरवाजे पर आने जाने में भारी परेशानी होती है। दरवाजे और आंगन में कीचड़ हो जाता है। ग्रामीणों ने डीएम से हत्ता चौक से बकरा नदी तक सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.