Bhagalpur News: अररिया: स्मैक तस्कर को संरक्षण देने के आरोप में जोगबनी थानेदार निलंबित
भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: अररिया से चन्दन कुमार लालू की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट पर पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद ने जोगबनी के थानेदार सह पुलिस इंस्पेक्टर महादेव कामत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही तकनीकी जानकारी के अभाव और असंतोषजनक कार्यप्रणाली के कारण मदनपुर व बरदाहा थानेदार को लाइन क्लोज किया गया है। एसपी जितेन्द्र कुमार की इस सख्त कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी जितेंद्र कुमार द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार, जोगबनी थानेदार महादेव कामत पर इलाके में सक्रिय अवैध स्मैक, गांजा, कोडीन व अन्य नशीले पदार्थों के तस्करों को संरक्षण देने और उनके ठिकानों पर निष्पक्ष व प्रभावी छापेमारी न करने के गंभीर आरोप हैं।इसके अलावा, पूर्व थानेदार सह इंस्पेक्टर रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.