भागलपुर, अगस्त 2 -- Bhagalpur News: कुर्साकांटा, अररिया से अनिल झा रविवार की रात्रि उच्च विद्यालय कुर्साकांटा परिसर में बना अवासीय भवन में एक व्यक्ति शराब के नशे में घर घुसकर परिचारी के साथ मारपीट करने वाले को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। घटना को लेकर विद्यालय के परिचारी अभिमन्यू सिंह ने थाना में आवेदन दिया है। परिचारी ने बताया कि वे स्कूल परिसर में बने आवासीय भवन में रहते हैं। एक अगस्त की रात्रि करीब साढ़े दस बजे खाना खाकर पानी के लिए विद्यालय के आरओ पानी टंकी से पानी लेने गया। इस बीच विद्यालय का रात्रि प्रहरी मुख्य गेट खोल कर इधर उधर निरीक्षण कर रहा था। इतने में एक व्यक्ति को कमरे में घुसते देखा तो वे दोड़कर जैसे ही कमरा पहुंचा वह व्यक्ति मेरा गर्दन पकड़ कर फाइट मारने लगा। इस दौरान उनके द्वारा हल्ला करने पर आपस पास के लो...