भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: फारबिसगंज, अररिया सें अंजनी गौतम की रिपोर्ट सावन माह की पुत्रदा एकादशी के अवसर पर प्रखंड के भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या 9 स्थित शिव मंदिर में 24 घंटे का अष्टयाम सह संकीर्तन आयोजित किया गया। अष्टयाम-संकीर्तन को लेकर पूरे पंचायत का माहौल भक्तिमय एवं शिवमय बना रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिर पहुंचे और भजन-कीर्तन का आनंद लिया। विभिन्न क्षेत्रों से आमंत्रित कलाकारों की टीम ने भगवान भोलेनाथ के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। अष्टयाम के दूसरे दिन रविवार को बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की。 यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: तीर्थेश्वर नाथ मंदिर शिवभक्तों के लिए आस्था का केंद्र आयोजन समि...