भागलपुर, जुलाई 25 -- Bhagalpur News: फारबिसगंज से अंजनी गौतम की रिपोर्ट प्रखंड के मध्य विद्यालय घीवहा में शनिवार को प्रधानाध्यापक प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की गई। बैठक का विषय समावेशी शिक्षा हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण रहा। बैठक में अभिभावकों को प्रत्येक बच्चे की नियमित विद्यालय उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की जानकारी दी गई। बैठक में विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष फूलन देवी, सचिव मीरा रानी दास, शिक्षक सचिन कुमार रजक, प्रभात कुमार प्रवीण, राकेश कुमार, मो.अरमान, विजय कुमार, अनुपम ऋषिदेव, रंजन ऋषिदेव सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- किशनगंज: अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चा यह ...