भागलपुर, अक्टूबर 4 -- Bhagalpur News: अररिया। सोमवार की सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक 33 केवी कुसियारगांव फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। आवश्यक मेंटेनेंस एवं पेड़ की टहनी/बांस कटाई कार्य के कारण ऐसा किया जा रहा है। इस दौरान कुशियारगांव विद्युत शक्ति उपकेंद्रों से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति लगभग तीन घंटे बाधित रहेगी। यह जानकारी अररिया के सहायक विद्युत अभियंता विकाश कुमार ने दी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे अपने आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर लें तथा विभाग को सहयोग प्रदान करें। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: आज सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक पावरकट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...