भागलपुर, सितम्बर 20 -- Bhagalpur News: अररिया से चन्दन कुमार लालू की रिपोर्ट जिला मुख्यालय स्थित जिला परिषद डाक बंगला परिसर में रविवार को जनता दल यूनाइटेड की जिला कार्यकारिणी की अहम बैठक आयोजित हुई। जदयू जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन जिला महासचिव सीताराम मंडल ने किया। इस दौरान पार्टी की नई जिला कमिटी के सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र, अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।​सम्मानित पदाधिकारियों ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के सर्वमान्य नेता व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और संगठन के प्रति पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। ​बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा ने कहा कि हम सभी उस दल के सिपाही हैं, जिसके नेता को पूरी दुनिया विकास पुर...