Bhagalpur News: अररिया: शिविर में 350 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच
भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र मल्लिक भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा अररिया के तत्वावधान में मेगा स्वास्थ्य शिविर सह निशुल्क जांच कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 350 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में आए मरीजों को नाश्ता एवं खाना मुहैया कराया गया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वायू केयर व नमस्कृता फाउंडेशन का भी भरपूर सहयोग मिला। डॉ आरके झा एवं रेड क्रॉस के सदस्यों की सक्रियता से सफलतापूर्वक शिविर का संचालन हुआ। मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा अररिया के संयुक्त सचिव सरवर आलम, कोषाध्यक्ष राम कमल चौधरी, अमर कुमार, सुमित कुमार सुमन, डॉ गौतम मुखर्जी, उमेश चौधरी आदि सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.