भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: अररिया, वरीय संवाददाता। शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने में योगदान के लिए विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने अररिया के सदर अनुमंडल पदाधिकारी स्वेतम दीक्षित को भगवा वस्त्र, प्रभु श्रीराम की तस्वीर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन के अररिया जिला अध्यक्ष पवन राज सहित जिला एवं नगर इकाई के सदस्य उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में प्रशासन की भूमिका की सराहना की। आशीष गोस्वामी ने कहा कि श्वेतम दीक्षित को अररिया सदर अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर लंबे समय तक सेवा देने का अवसर भले ही नहीं मिला, लेकिन अपने कार्यकाल के दौरान धार्मिक आयोजनों को शांतिप...