भागलपुर, जुलाई 25 -- Bhagalpur News: अररिया से विनोद प्रसाद की रिपोर्ट मध्यस्थता को वादों के त्वरित निपटारे का प्रभावी माध्यम बताते हुए फैमिली जज सह सुपरवाइजरी सह मेडिएशन कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि यह एक ऐसी प्रणाली है जिसमें निष्पक्ष मध्यस्थ वादी और प्रतिवादी को आपसी समझ और सहमति से झगड़े सुलझाने में सहायता करता है।

बैठक की अध्यक्षता वे शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित फैमिली जज के प्रकोष्ठ में आयोजित सुपरवाईजरी सह मेडिएशन कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। फैमिली जज सह सुपरवाइजरी सह मेडिएशन कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मध्यस्थता प्रक्रिया गोपनीय, ऐच्छिक और सहभागी होती है। इसके तहत मामले से जुड़े सभी पक्षों को अपनी बात रखने और आपसी विवाद के समाधान तैयार करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि मध...