भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: रानीगंज, एक संवाददाता। रानीगंज थाना क्षेत्र के यमुना घाट में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित मेले के दौरान रानीगंज विधायक अविनाश मंगलम के भाई धनंजय कुमार के साथ मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने, पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर रानीगंज विधायक के छोटे भाई धनंजय कुमार ने रानीगंज थाना में आवेदन देकर बताया है कि छह सितंबर की रात करीब 10:30 बजे अपने भाई विधायक अविनाश मंगलम के साथ यमुना घाट में आयोजित मेले में पहुंचे थे। विधायक मंदिर के पीछे भंडारा में भोजन करने चले गए, जबकि वे अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी के पास खड़े थे। इसी दौरान नवनीत यादव, राजू सिंह समेत चार-पांच अन्य लोग वहां पहुंचे और गाड़ी हटाने को लेकर उनके साथ गाली-गलौज करने लगे।

घटना का विवरण आवेदन में आरोप लगाया गया...