भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: कुर्साकांटा, अररिया से अनिल झा की रिपोर्ट अररिया-सिल्लीगुड़ी रेलखंड पर कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के बखरी आदिवासी टोला के निकट शुक्रवार को 11 बजे दिन में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक 52 वर्षीय अधेड़ मजदूर की मौत हो गयी। मृतक प्रताप मिश्र अररिया सदर प्रखंड स्थित ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के शरणपुर वार्ड संख्या तीन निवासी स्व चन्द्र मोहन मिश्र का बेटा था। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों व रिश्तेदारों में कोहराम मच गया है। गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह प्रताप मिश्र बखरी आदिवासी टोला गया था। लौटने के क्रम में वह रेल ट्रैक के बगल होकर घर आ रहा था। इसी दौरान अररिया की ओर से गलगलिया की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। ठोकर लग...