भागलपुर, सितम्बर 7 -- Bhagalpur News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। स्थानीय श्री सांवलिया कुंज महावीर ठाकुरबाड़ी में आगामी 13 सितंबर को आयोजित होने वाले भव्य महावीरी झंडा शोभा यात्रा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए युवाओं की विभिन्न टोलियां शहर के प्रमुख मंदिरों, धार्मिक स्थलों एवं मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान चला रही हैं। युवा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों को महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। युवाओं के इस अभियान की शहर के प्रबुद्ध नागरिकों एवं ठाकुरबाड़ी प्रबंधन ने सराहना की है। महोत्सव के पूजक पं. अंगद भूषण दुबे ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन के तहत 12 सितंबर को सुबह छह बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अष्टयाम एवं अखंड कीर्तन शुरू होगा। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: चक्रधरपुर में 108 कुंडीय राष्ट्र ...