Bhagalpur News: अररिया: महज छह दिनों में 87 जीविका दीदियों ने तैयार की 36 हजार से अधिक तिरंगे
भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट अररिया, वरीय संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जीविका दीदियों ने 36 हजार से अधिक राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) तैयार कर देशभक्ति और आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की हैं। इन तिरंगों का निर्माण जीविका दीदियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं अतिरिक्त आमदनी का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया।
तिरंगे का वितरण जीविका के डीपीएम नवीन कुमार ने बताया कि जिले के सभी नौ प्रखंडों में इन तिरंगों का वितरण किया गया है। प्रत्येक प्रखंड को लगभग 4,000 तिरंगे उपलब्ध कराए गए हैं ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी एवं सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ विभिन्न संस्थानों में इनका उपयोग किया जा सके। सभी तिरंगों का निर्माण अररिया सदर प्रखंड स्थित दीप सीएलएफ की देखरेख में एकीकृत रूप से किया गया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.