भागलपुर, जुलाई 10 -- Bhagalpur News: कुर्साकांटा, अररिया से अनिल झा कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के रहटमीना पंचायत के नवटोली वार्ड संख्या 13 में भूमि विवाद को लेकर महिला के साथ दुर्व्यवहार, मारपीट करने व घर में घुस कर नगद 40 हजार रुपया निकालने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर आंचल देवी पति श्याम कुमार मंडल ने गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराई है। पीड़िता आंचल देवी ने बताया कि खाता 215, खेसरा 1685 व रकबा 2 डिसमल 750 वर्ग कड़ी मेरे पति श्याम सुंदर मंडल पिता जय प्रकाश मंडल के नाम से केवाला है। कुछ दिन पूर्व संध्या के समय सरकारी अमीन जमीन मांपने आया था। मेरे ससुर ने कहा कि संध्या के समय जमीन मापी कैसे होगा। दूसरा दिन जमीन मापी कराया जाए। दो दिन बाद आम प्रकाश मंडल, किरण देवी व सुगन लाल मंडल मेरा जमीन घेर...