भागलपुर, जुलाई 31 -- Bhagalpur News: अररिया से रोशन की रिपोर्ट अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरिया बाड़ा में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में तीनों जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति गुलिस्ता, सफास्तुन और मेहराजुल बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...