भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: अररिया से फलैन्द्र की रिपोर्ट अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धामा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में सभी जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति जुम्मन, वारिस, डुमनी, नाहिदा, कुलसुम और अन्य बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...