भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: बथनाहा, अररिया से फुलेंद्र मल्लिक की रिपोर्ट गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी ने बथनाहा कैंप के समीप कार्रवाई करते हुए एक हीरो मोटरसाइकिल के साथ 22 लीटर विदेशी शराब जब्त की। हालांकि कार्रवाई के दौरान बाइक चालक मौके से फरार हो गया। एसएसबी जवानों ने शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...