भागलपुर, अगस्त 28 -- Bhagalpur News: नरपतगंज (अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना पुलिस एवं एसएसबी जवानों ने मानिकपुर गांव में छापेमारी कर तस्करों द्वारा छिपाकर रखा गया करीब 29 किलो गांजा बरामद किया। वही कार्रवाई में तस्कर मौके से भागने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से सटे मानिकपुर गांव के वार्ड संख्या आठ में तस्करों द्वारा बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया है।

तस्करों की योजनातस्करों की योजना गांजा को किसी दूसरे स्थान पर पहुंचाने की थी। सूचना मिलने के बाद फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एसएसबी जवानों के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान शुरू किया छापेमारी के दौरान जवानों ने संदिग्ध स्थान की तलाशी ली। इसी...