भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: नरपतगंज (अररिया) ए.सं.। नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा बाजार स्थित वार्ड संख्या पांच में सोमवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। चोरों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के सुनसान घर का मुख्य फाटक तोड़कर 55 हजार रुपये नकद और करीब पांच भरी सोने के जेवरात समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना सेवानिवृत्त शिक्षक जयप्रकाश साह एवं सेवानिवृत्त शिक्षिका रेणु देवी के घर की है। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सहरसा स्थित बाबा कारू मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने फुलकाहा थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। दिनदहाड़े हुई चोरी की इस वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

घर में दिनदहाड़े चोरी शाम में घर लौटने पर टूटा मिला...