Bhagalpur News: अररिया: पुलिस लाइन में एसपी ने किया साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण
भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: अररिया,निज संवाददाता। हड़िया स्थित पुलिस केंद्र में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड का एसपी जितेन्द्र कुमार ने निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल पुलिस पदाधिकारियों व जवानों के अनुशासन, वर्दी की साफ-सफाई, शारीरिक दक्षता और परेड की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान एसपी ने परेड में जवानों की एकरूपता, अनुशासन और शारीरिक चुस्ती पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस बल को नियमित अभ्यास, बेहतर अनुशासन एवं शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता और कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने के लिए नियमित परेड और शारीरिक प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है। इससे पुलिसकर्मियों में अनुशासन, एकजुटता और कार्य के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.