Bhagalpur News: अररिया: पलासी में आठ ग्राम स्मैक के साथ युवक धराया
भागलपुर, अगस्त 17 -- Bhagalpur News: पलासी से फुलेंद्र की रिपोर्ट पलासी थाना पुलिस ने बीते रविवार को गश्ती के दौरान बरहट चौक के समीप भाग रहे युवकों में से एक युवक को संदेह के आधार पर दबोचा। दबोचा गया युवक शमीम उर्फ शमीम अख्तर की तलाशी के दौरान उनके पास से आठ ग्राम स्मैक बरामद किया गया। इस मामले में सहायक अवर निरीक्षक अमित राज के बयान पर पलासी थाना में उक्त युवक के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि रविवार को गश्ती के दौरान पुलिस टीम बरहट चौक होकर गुजर रही थी, तो चार - पांच युवक खड़े थे। पुलिस को देखकर सभी युवक इधर-उधर भागने लगे। संदेह के आधार पर खदेड़कर एक युवक को दबोचा। जबकि अन्य युवक भागने में सफल रहा। पकड़ाया युवक शमीम उर्फ शमीम अख्तर के पास से पुड़िया बना कुल आठ ग्राम स्मैक बरामद हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.