Bhagalpur News: अररिया: नागेश्वर महादेव मंदिर से शहर में निकली भव्य कांवर यात्रा
भागलपुर, अगस्त 10 -- Bhagalpur News: फारबिसगंज,एक संवाददाता। सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर शहर के वार्ड संख्या 8 स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर से भक्तों ने भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। श्रद्धा,भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, जिसमें महिलाएं की संख्या पुरुष श्रद्धालुओं से ज्यादा थी। कांवरियों ने स्थानीय अस्पताल रोड़ स्थित डॉ. अलख निरंजन के पोखर से पवित्र जल भरकर पहले बड़ा शिवालय महादेव मंदिर पहुंचे, जहां विधिवत जल अर्पण किया गया। इसके बाद यात्रा पुन: नागेश्वर महादेव मंदिर लौटकर, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई।यात्रा के दौरान पूरा वातावरण 'बोल बम', 'हर-हर महादेव' और शिव भजनों से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: सावन की दूसरी सोमवारी पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.