भागलपुर, अगस्त 24 -- Bhagalpur News: जोगबनी,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी में नशीली दवाओं के सेवन और कारोबार पर अंकुश लगाने तथा असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय कायम करने के उद्देश्य से जोगबनी पुलिस ने सोमवार को विशेष बाइक गश्ती अभियान चलाया। अपर थानाध्यक्ष विष्णु कांत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग और गश्त की।अभियान के दौरान संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने नशीली दवाओं के सेवन एवं कारोबार से जुड़े लोगों पर कड़ी नजर रखने की बात कही। गश्ती टीम में अमित कुमार, आशीष रंजन, बिट्टू कुमार, धर्मेंद्र कुमार, चौकीदार मधुसूदन सिंह, सुग्गानंद पासवान और बिपिन सिंह शामिल थे। यह भी पढ़ें- Araria News: नशीली दवा के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के उद्देश्य से जोगबनी थाना पुलिस ने चलाया सघन गस्ती और

हिंदी हिन्दु...