भागलपुर, अक्टूबर 23 -- Bhagalpur News: नरपतगंज से फुलेंद्र की रिपोर्ट कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार सुबह आठ बजे से नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बूथ संख्या 46 पर मतदान शुरू हुआ। मतदान शुरू होते ही मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। सुबह 10 बजे तक करीब 43 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रखंड मुख्यालय में मतदान प्रक्रिया को लेकर बेरिकेडिंग की व्यवस्था के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में जिले के 11 केन्द्रों पर मतदान शुरू निर्वाची पदाधिकारी सह जो...