भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: नरपतगंज(अररिया), (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को सरकार आपके द्वार अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का जिलाधिकारी विनोद दूहन समेत जिला मुख्यालय से पहुंचे अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने विभिन्न काउंटरों पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की और सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। डीएम ने शिविर में मौजूद लोगों से योजनाओं का लाभ लेने के दौरान किसी भी प्रकार की बिचौलियागिरी से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने लोगों से बेटियों की शिक्षा को लेकर भी बातचीत की और उन्हें बेटियों को पढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।शिविर यह भी पढ़ें- सेवा सेतु शिविर में सुनी गईं लोगों की समस्याएं में लोगों की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए अलग-अलग विभागों के क...