Bhagalpur News: अररिया: नरपतगंज: डीएपी खाद दो हजार रुपये में बेचने का वीडियो वायरल
भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: नरपतगंज (अररिया) ए.सं.। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर डीएपी खाद बेचने का मामला सामने आया है। बड़हारा पंचायत के एक दुकान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दुकानदार द्वारा एक बोरी डीएपी खाद की कीमत दो हजार रुपये बताई जा रही है। इसको लेकर किसान और दुकानदार के बीच बातचीत भी होती दिख रही है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में किसान सरकारी दर से अधिक कीमत वसूले जाने पर सवाल उठाता है। वहीं दुकानदार खाद दुकान तक पहुंचाने में अधिक खर्च होने का हवाला देते हुए करीब 17 सौ रुपये लागत आने की बात कहता नजर आ रहा है। वहीं दूसरी और नरपतगंज में लगातार खाद की अधिक कीमत वसूले जाने की आशंका से किसानों में आक्रोश है। किसानों ने कृषि विभाग से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.