Bhagalpur News: अररिया: नमक में लाल ऑक्साइड मिलाकर तैयार की जा रही थी नकली खाद
भागलपुर, अक्टूबर 23 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट अररिया,निज संवाददाता। सीमांचल में रबी सीजन की आहट के साथ ही सक्रिय हुए नकली खाद और बीज के संगठित सिंडिकेट के खिलाफ कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर थाना क्षेत्र के गैयारी पंचायत के वार्ड संख्या 03 स्थित एक मकान में संचालित हो रही नकली खाद व मिलावटी बीज की मिनी फैक्ट्री का शुक्रवार की शाम पर्दाफाश किया गया है। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि धंधेबाज साधारण नमक में लाल ऑक्साइड (केमिकल रंग) मिलाकर नकली एमओपी-डीएपी तैयार कर रहे थे और नामी कंपनियों के खाली बोरों व पैकेटों में भरकर किसानों को खपाने की तैयारी में थे।इस मामले को लेकर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी-सह-सहायक निदेशक (शष्य) विकाश कुमार के बयान पर नगर थाने में मकान मालिक, मुख्य किरायेदार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.