Bhagalpur News: अररिया: धान रोपकर ग्रामीणों ने जताया सड़क की बदहाली पर आक्रोश
भागलपुर, जुलाई 24 -- Bhagalpur News: पतरघट से पुलेन्द्र सिंह की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के मधेपुरा-अतलखा मुख्य मार्ग स्थित पतरघट मिल्लतनगर से लक्ष्मीपुर मोड़ होते तिलाठी जाने वाली जर्जर सड़क की बदहाल स्थिति के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने सड़क पर बने जलभरावयुक्त गड्ढों में धान की रोपनी कर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन के माध्यम से लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान सड़क की बदहाली की ओर आकृष्ट करते हुए शीघ्र जीर्णोद्धार की मांग उठाई।
सड़क की स्थिति प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क पिछले करीब तीन वर्षों से जर्जर अवस्था में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिनमें बरसात के दौरान पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.