भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: अररिया ये फलैन्द्र की रिपोर्ट जय मां शारदे आध्यात्मिक मंच के द्वारा स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी, दरोगी सिंह हनुमान मंदिर में गत रात दीपोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम पुजारी राजेंद्र प्रसाद सिंह के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय भक्तजनों ने मंदिर के चारों तरफ ऊपर-नीचे, इधर-उधर दीपों से पूरे प्रांगण को सजाया। भक्ति गीत एवं भजन की प्रस्तुति के बाद मनीष राज तिवारी के द्वारा प्रसाद का वितरण भी किया गया। पुजारी श्री सिंह ने कहा कि दीपावली का पर्व हमारे जीवन में शांति, खुशी, समृद्धि और नई ऊर्जा लाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...