भागलपुर, सितम्बर 16 -- Bhagalpur News: रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के 2 उच्च विद्यालय ठेकपुरा में अनियमितताओं को लेकर बुधवार को ग्रामीणों और बच्चों के अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने विद्यालय की व्यवस्था में सुधार करने और लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों में रामकुमार यादव, सूर्यानंद भगत, संजय राय, पूर्व पंसस अभिनंदन चौरसिया, बिमल कुमार राय, प्रवीण यादव सहित दर्जनो लोगों ने बताया कि विद्यालय में लंबे समय से कई तरह की अनियमितताओं की शिकायत की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि डीईओ को आवेदन देकर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका आशा कुमारी के विरुद्ध विद्यालय विकास कोष व अन्य सरकारी योजनाओं की राशि के दुरुपयोग, निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने, रसीद नहीं देने...