Bhagalpur News: अररिया: ठनका की चपेट में आने से बहियार में 50 वर्षीय किसान की मौत
भागलपुर, सितम्बर 20 -- Bhagalpur News: जोकीहाट (एस)। महलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्सेल पंचायत के बलुवा गांव स्थित बहiyar में रविवार की दोपहर ठनका की चपेट में आने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृत किसान बीरेन्द्र यादव (50 वर्ष) बलुआ गांव का ही रहने वाला था। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे बलुवा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को बीरेन्द्र यादव रोजाना की तरह अपने खेत में कृषि कार्य के लिए गए हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली सीधे खेत में काम कर रहे बीरेन्द्र यादव पर गिर पड़ी। ठनका की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। ने मौके पर उसने दम तोड़ दिया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और परिजनों को इसकी सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.