Bhagalpur News: अररिया: जोगबनी में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, बारिश का इंतजार
भागलपुर, जुलाई 6 -- Bhagalpur News: जोगबनी से बरूण मिश्रा की रिपोर्ट सीमावर्ती शहर जोगबनी में सोमवार को भी भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। पिछले चार पांच दिनों से सुबह से ही तेज धूप और चिपचिपी गर्मी रहता है । इस कारण से जोगबनी बाजार का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है । सोमवार को भी दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम दिखी, जबकि बाजारों में भी लोगों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कम रही। गर्मी के साथ बढ़ी नमी के कारण लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । पंखे और कूलर भी राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बाहर काम करने वाले मजदूरों को सबसे अधिक कठिनाई झेलनी पड़ रही है। जोगबनी के कारोबारी सह नगर पार्षद प्रभात सिंह , दिनेश साह , दारा सिंह , रमेश चौधरी , खुशबू दुबे , मनोज काबरा , सुरेश तापड़ि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.