भागलपुर, अक्टूबर 16 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट जिले के युवाओं की कला, संस्कृति एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अररिया में जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का आयोजन 26 एवं 27 अक्टूबर 2026 को खेल भवन-सह-व्यायामशाला अररिया में निर्धारित है। इस उत्सव में जिले के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों तथा संस्थानों के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। यह जानकारी जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कुमार सान्याल ने दी। बताया कि

युवा उत्सव की प्रतियोगिताएं युवा उत्सव के दौरान समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत, चित्रकला (पेंटिंग), कविता लेखन एवं नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। नुक्कड़ नाटक का विषय 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' निर्धारित किया गय...