भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: सिकटी, एक संवाददाता। लोक आस्था का महापर्व छठ के मौके पर सिकटी प्रखंड में स्वच्छता अभियान चलेगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। छठ पूजा के दौरान घाटों पर बेहतर साफ-सफाई होगी। स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मनरेगा सभा भवन में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत सभी पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षकों की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता स्वच्छता के प्रखंड समन्वयक राजेन्द्र कुमार ने की। बैठक में आगामी छठ पूजा के अवसर पर स्वच्छ एवं हरित त्योहार अभियान चलाने को लेकर चर्चा की गई। प्रखंड समन्वयक राजेन्द्र कुमार ने कहा कि छठ महापर्व को देखते हुए सभी पंचायतों में चिह्नित घाटों की साफ-सफाई समय पर सुनिश्चित कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: छठ घाटों की सफाई शुरू, विधायक ने लिया जायजा स्वच्छ...