Bhagalpur News: अररिया: छठ घाट से लौट रहे वार्ड पार्षद से गाली गलौज, गोली मारने की धमकी
भागलपुर, नवम्बर 16 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट अररिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 07 के वार्ड पार्षद श्याम कुमार मंडल को घेरकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित वार्ड पार्षद ने अररिया आरएस थाना में लिखित आवेदन देकर कार्यवाई की मांग की है। वार्ड पार्षद द्वारा थाना में दिए में कहा है कि वे रविवार की शाम को स्कूटी से घर के बगल स्थित भगवती स्थान के पास छठ घाट का निरीक्षण करने गए थे। घाट देखकर लौटते समय कुछ लोगों ने अचानक उनकी स्कूटी को चारों तरफ से घेर लिया और गंदी-गंदी गालियां देने लगे।आवेदन में कहा है कि जब उसने इसका विरोध किया तो असमाजिक तत्वों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर तुम छठ घाट पर दिखे तो गोली मार देंगे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पिस्तौल निकालकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.