भागलपुर, अगस्त 31 -- Bhagalpur News: अररिया। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बांसबाड़ी वार्ड संख्या आठ में घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी युवती का इलाज किया जा रहा है। जख्मी युवती अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के बांसबाड़ी वार्ड संख्या आठ निवासी राहत बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...