भागलपुर, जुलाई 23 -- Bhagalpur News: कुर्साकांटा, अररिया से अनिल झा खेत की फसलों को बर्बाद करता तो कभी घर घुसकर चट कर जाता है खानाकई बच्चों को काटकर कर चुका है जख्मी, ग्रामीण दहशत मेंकुर्साकांटा, निज प्रतिनिधिसौरगांव पंचायत के कोतहपुर वार्ड संख्या नौ में बंदर के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीण पद्मानन्द झा, अरुण झा, अवधेश झा, रामानन्द मंडल, गिरजानन्द मंडल, दामोदर मंडल, अमर नाथ झा आदि ने बताया कि बंदर के द्वारा खेत में लगे साग,सब्जी, फसल व फल आदि को बर्बाद कर देता है। इतना ही नहीं घर में रखे खाना भी खा जाता है। कई बच्चे को काट कर जख्मी कर दिया है। इतना ही नहीं विरोध करने पर बड़े लोगों को काट कर जख्मी कर देता है। बंदर के आतंक से लोग डरे और सहमे सहमे रहते हैं। लोगों ने डीएम से बंदरो के आंतक से निजात दिलाने के लिए जल्द से जल्द बंदरों को पक...