भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेन्द्र मल्लिक जिला स्वास्थ्य समिति अररिया द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत कटे होंठ एवं तालू (क्लेफ्ट लिप एवं क्लेफ्ट प्लेट) की समस्या से प्रभावित बच्चों की पहचान, जांच एवं उपचार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आरबीएसके की चलंत चिकित्सा दल (एमएचटी) अररिया के अथक प्रयास से जिले में ऐसे 19 बच्चों को चिह्नित किया गया है। इनमें से प्राथमिक स्वास्थ्य जांच में उपचार के लिए उपयुक्त पाए गए पांच बच्चों को उच्चस्तरीय जांच, उपचार एवं आवश्यक सर्जरी के लिए पटना स्थित मेडिवर्सल मातृ हॉस्पिटल भेजा गया। जिला स्वास्थ्य समिति, अररिया परिसर से शनिवार की शाम तीन एम्बुलेंस के माध्यम से बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ रवाना किया गया। इस अवसर पर डॉ. डोली साह, जिल...