भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: अररिया: एमपीएल सीजन-4 का ग्रैंड ऑक्शन आज,तैयारी पूरी अररिया से फुलैन्द्र की रिपोर्ट

एमपीएल सीजन-4 के ग्रैंड ऑक्शन की तैयारी फारबिसगंज में क्रिकेट का रोमांच अब परवान चढ़ने लगा है। मारवाड़ी युवा मंच, फारबिसगंज की ओर से आयोजित बहुप्रतीक्षित प्रोलेएस एमपीएल सीजन-4 के ग्रैंड ऑक्शन को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। 25 अक्टूबर को शहर के मारवाड़ी अतिथि सदन में होने वाले इस ऑक्शन में छह फ्रेंचाइजी अपनी पसंद के खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के लिए बोली लगाएंगी। इस दौरान खिलाड़ियों के चयन के साथ ही टूर्नामेंट की टीमों की तस्वीर भी साफ होने लगेगी। एमपीएल सीजन-4 के ऑक्शन में हिस्सा लेने वाली छह फ्रेंचाइजी में सनहर्ट एलेवन के मालिक सौरव दुगड़, जेएमडी एलेवन के मालिक दीपक अग्रवाल एवं हेमंत चंडालिया, फ्रेंड...