भागलपुर, अक्टूबर 14 -- काकन चौक पर ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर Bhagalpur News: जोकीहाट (एस )। अररिया-गलगलिया एनएच 327 ई पर जोकीहाट थाना क्षेत्र के काकन चौक पर बुधवार की तड़के करीब तीन बजे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क से नीचे उतरकर निर्माणाधीन पक्के मकान के पास जा गिरे। हादसे में पिकअप वैन का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से बेहतर इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन पर मुर्गियां लदी थीं और वह अररिया से जोकीहाट की ओर जा रही थी। काकन चौक के समीप वैन का टायर पंचर हो जाने के कारण चालक ने उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर पिकअप वैन में ...