भागलपुर, अक्टूबर 2 -- Bhagalpur News: अररिया। शनिवार की सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक आवश्यक मेंटेनेंस एवं पेड़ की टहनी/बांस कटाई कार्य के लिए 33 केवी गुणवंती फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस कारण गुणवंती, काला बलुआ एवं हांसा विद्युत शक्ति उपकेंद्र से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति लगभग 4 घंटे बाधित रहेगी। यह जानकारी रानीगंज के सहायक विद्युत अभियंता निशांत कुमार ने दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे अपने आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर लें तथा विद्युत विभाग को सहयोग प्रदान करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...