भागलपुर, अक्टूबर 21 -- Bhagalpur News: अररिया,निज संवाददाता सुबह का वक्त था। बाजार की दुकानें बंद थीं और शहर धीरे-धीरे दिन की शुरुआत की ओर बढ़ रहा था। इसी बीच शहर के एडीबी चौक के समीप स्थित श्रीलक्ष्मी ज्वेलर्स के बाहर दो संदिग्ध पहुंचे। उन्होंने दुकान के बाहर लगे एसी के कॉपर पाइप काटे और लेकर चलते बने। रविवार की सुबह करीब चार बजे हुई इस घटना का पता दुकानदार को तत्काल नहीं चल सका। सोमवार की सुबह जब दुकान खुली और एसी चालू किया गया, तो वह काम नहीं कर रहा था। जांच हुई, तो चोरी का खुलासा हुआ। दुकान के मालिक प्रयाग गुप्ता ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला, तो उसमें दो लोग नजर आये। इसके बाद एक बार फिर उनके सामने वही परेशानी खड़ी थी,इसका सामना उन्हें करीब पांच-छह महीने पहले भी करना पड़ा था। उस समय भी चोरों ने उनकी दुकान के एसी के पाइप काट लिये थे। मरम्मत...