भागलपुर, जुलाई 20 -- Bhagalpur News: बथनाहा, एक संवाददाता। बथनाहा थाना क्षेत्र स्थित जोगबनी नप अंतर्गत वार्ड संख्या-27 टावर रोड के समीप एक घर की दीवार के पास सोमवार की सुबह एक 18 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों ने जब युवक का शव देखा और इसकी सूचना तत्काल बथनाहा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया। मृतक मो. साहुल उत्तर प्रदेश के बाराबंकी थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी बरकवा का बेटा था। जानकारी के अनुसार साहुल रविवार को ही उत्तर प्रदेश से बथनाहा आया था। उसके कुछ रिश्तेदार वार्ड संख्या-27 स्थित गुदरी हाट के समीप रहते हैं, जो प्लास्टिक फूलों का व्यवसाय करते हैं। इधर युवक का शव मिल...