भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलैन्द्र की रिपोर्ट पी.एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय अररिया आरएस में शनिवार को छात्र परिषद अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर अररिया आर.एस. थाना के थानाध्यक्ष अंकुर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्री अंकुर कुमार केन्द्रीय विद्यालय संगठन के पूर्व छात्र रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात विद्यालय के ध्वज को फहराया गया और राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन किया गया। इसके उपरांत विधिवत रूप से विद्यालय छात्र परिषद का गठन किया गया। यह भी पढ़ें- Araria News: अनुशासन से ही सफल व्यक्तित्व, सफल समाज और विकसित राष्ट्र का निर्माण स...